झारखंडब्रेकिंग

JSSC ने शिक्षकों के लिए निकाली वेकेंसी,1373 पदों पर होगी बहाली

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के 510 सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालयों में माध्यमिक आचार्य के 1373 रिक्त पदों पर बहाली के लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 आयोजित की जा रही है। इसके लिए JSSC ने योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया 18 जून 2025 से शुरू होकर 17 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि तक चलेगी।

आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रताओं के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क भुगतान, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2025 है, जबकि आवेदन का प्रिंटआउट लेने के लिए 21 जुलाई 2025 तक समय मिलेगा।

यदि किसी अभ्यर्थी से आवेदन में कोई त्रुटि हो जाती है, तो आयोग 23 जुलाई से 25 जुलाई 2025 तक नाम, जन्म तिथि, ई-मेल और मोबाइल नंबर को छोड़कर बाकी विवरणों को सुधारने के लिए लिंक उपलब्ध कराएगा। रिक्त पदों की संख्या, श्रेणीवार विवरण और अन्य निर्देश आयोग की वेबसाइट पर दी गई अधिसूचना में देखे जा सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...