Home Hazaribagh हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी कैदी पुलिस की गिरफ्त में, एसपी ने दी जानकारी,कल हुए थे फरार
Hazaribagh

हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी कैदी पुलिस की गिरफ्त में, एसपी ने दी जानकारी,कल हुए थे फरार

Share
Share

सोमवार को अधोहस्ताक्षरी को सुबह 07.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि Foreigners Holding Camp से दिनांक-09.06.2025 की रात्रि में 03 बंगलादेशी नागरिक कैम्प के दीवार में लगे कन्सनटीना वायर को हटाकर दीवार को फॉदकर फरार हो गये है। सूचना प्राप्त होते ही अद्योहस्ताक्षरी एवं अनुमडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ घटना स्थल का जायजा लिया एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री अमित आनन्द (भा०पु० से०), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक टीम का गठन अलग-अलग जगजों पर छापामारी एवं गिरफ्तारी करने हेतु टीम का गठन किया गया। सूचना संकलन करते हुए तमा 1/2 Technical input प्राप्त करते हुए टीमों को तिसरी, गिरिडीह एवं मिहिजाम जामताड़ा भेजा गया। Foreigners Holding Camp में मौजुद टीम के द्वारा जानकारी प्राप्त की जाती रही तथा रवाना किये गये टीमों को आवश्यक छापामारी हेतु निर्देश दिया जाता रहा। अद्योहस्ताक्षरी के कार्यालय में ही एवं Central Monitoring टीम का गठन किया गया तथा SP Hazaribag Technical टीम के मदद से सूचना के आधार पर दो टीम को बनगाँवा, पश्चिम बंगाल एवं कलकता भेजा गया। बनगौंवा गई टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की मदद से निफा अख्तर उर्फ खुशी एवं नजमुल हलधर को गिरफ्तार किया गया। कोलकता गई टीम ने SP Hazaribag Technical Cell से प्राप्त सूचना एवं अन्य Human Input के आधार पर रीना खान उर्फ रीना देवी का पीछा करना प्रारम्भ किया। इस टीम का नेतृत्व में पु०अ०नि० राण भानू प्रताप सिंह, प्रभारी, पदमा ओ०पी० के द्वारा किया जा रहा था, जिन्होनें प्राप्त सूचना के आधार पर जी०आर०पी० धनबाद एवं कोलकता पुलिस के मदद प्राप्त कर पीछा करते हुए रीना खान को धानबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

इस तरह मात्र 15 घंटे के अन्दर हजारीबाग पुलिस की टीम सभी 03 फरार बंगालदेशियों को गिरफ्तार किया


छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मीः-

  1. श्री अमित आनन्द (भा०पु० से०), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग।
  2. श्री अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग।
  3. पु०नि० विनोद कुमार, पु०नि० पेलावल अंचल, हजारीबाग।
  4. पु०नि० शाहिद रजा, पु०नि० दारू अंचल, हजारीबाग।
  5. पु०अ०नि० राणा भानू प्रताप सिंह, प्रभारी, पदमा ओ०पी०।
  6. पु०अ०नि० पुन्नु कुमार यादव, थाना प्रभारी, लोहसिंघना।
  7. पु०अ०नि० पंकज कुमार, थाना प्रभारी, कटकमदाग।
  8. पु०अ०नि० वेद प्रकाश पाण्डेय, प्रभारी, पेलावल ओ०पी०।
  9. पु०अ०नि० साहिना प्रवीण, सदर थाना, हजारीबाग।
  10. पु०अ०नि० निशान्त केरकेटा, कटकमदाग थाना।
Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...

ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...