Ranchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना 

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। अब राजधानी रांची में अगर कोई व्यक्ति सड़क किनारे, शराब दुकान के पास, पार्क में या किसी अन्य खुले सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करता पाया गया, तो उसे भारी जुर्माना देना होगा। राज्य कैबिनेट के इस फैसले को राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई है।

रांची पुलिस और उत्पाद विभाग ने इस नियम के लागू होने के बाद संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है। सदर थाना क्षेत्र में अब तक 25 से अधिक लोगों को सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते पकड़ा गया है। पुलिस ने इनसे कुल मिलाकर एक लाख रुपए तक जुर्माना वसूला है। थानेदार कुलदीप कुमार ने बताया कि अब किसी को भी सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते देख पुलिस सीधे कार्रवाई करेगी। 

सरकार ने जुर्माने को लेकर स्पष्ट नियम बनाए हैं
पहली बार पकड़े जाने पर जुर्माना- ₹5,000
दूसरी बार पकड़े जाने पर जुर्माना- ₹20,000
लगातार उल्लंघन पर जुर्माना- ₹1,00,000 तक

इसके अलावा पुलिस को यह भी अधिकार दिया गया है कि वह शराब पीने के दौरान इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर सकती है। पकड़े गए लोगों से पुलिस एक लिखित आवेदन भी ले रही है, जिसमें वे यह वादा करते हैं कि वे दोबारा सार्वजनिक स्थल पर शराब नहीं पिएंगे। अगर फिर से पकड़े जाते हैं, तो उन्हें ज्यादा जुर्माना देना पड़ेगा। पुलिस का कहना है कि नियम सभी के लिए बराबर है और इसे सख्ती से लागू किया जाएगा ताकि सार्वजनिक स्थानों पर शांति और व्यवस्था बनी रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची की भव्या रंजन बनी CBSE आर्ट्स नेशनल टॉपर, लाए 99.8% अंक

Khabar365newsकहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में ईमानदारी, तो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET पेपर लीक पर भड़के कैलाश यादव, NTA चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग

Khabar365newsराजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट पेपर लीक होने और परीक्षाएं रद्द...