JharkhandpatratupatratuRamgarh

कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 25 छात्रोंओ को मिला नियुक्त पत्र।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक
पतरातू । पतरातू स्थित कल्याण गुरुकुल में 34वें बैच में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 25 छात्राओं को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मैक्स लाइफ केयर अस्पताल खैरा मांझी के संस्थापक डॉ मनोज कुमार गुप्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के संबंध में संस्था के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि सभी प्रशिक्षु छात्राओं को सिल्वर स्पार्क अपैरल लिमिटेड बेंगलुरु का नियुक्ति पत्र दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कल्याण गुरुकुल के माध्यम से 900 प्रशिक्षु युवतियों व महिलाओं को रोजगार मिला है। कार्यक्रम के दौरान कल्याण गुरुकुल की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य,संगीत व नाटक प्रस्तुत किया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ मनोज गुप्ता ने कहा कि झारखंड की बेटियों को जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनके लिए कल्याण गुरुकुल वरदान साबित हो रहा है। युवतियां स्वरोजगार से भी जुड़कर अपने व अपने पूरे परिवार को आर्थिक मजबूती दे पाएगी। मौके पर मुख्य रूप से प्रशिक्षक प्रकाश चंद्र विश्वाल, आनंद दास, रैना सुमन, निशा गौर मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...