JharkhandpatratupatratuRamgarhSocialSports

शारदा प्रीमियर लीग के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने की चौकों छक्कों की बारिश

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातु प्रखंड के पंचमंदिर पंचायत अंतर्गत चिल्ड्रन पार्क में एस.पी.एल. शारदा प्रीमियर लीग ड्यूज बॉल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन का प्रथम पाली का मैच पतरातु सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स पलानी नाइट राइडर्स के बीच खेला गया जिसमें पतरातु सुपर किंग्स ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । वहीं तीसरे दिन का दूसरे पाली का मैच पंचमंदिर इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स मार्केट के बीच निर्धारित हैं । शारदा प्रीमियर लीग के तीसरे दिन संयुक्त अतिथिगण में मुख्य रूप में सलीम अंसारी पत्रकार हिंदुस्तान अखबार,नन्द कुमार पत्रकार दैनिक भास्कर अखबार, पप्पू तिवारी (अजय कुमार) पत्रकार प्रभात खबर अखबार, संजय कुमार सिन्हा पत्रकार सन्मार्ग अखबार, राजीव रंजन पत्रकार दैनिक जागरण अखबार, पत्रकार विकास पाठक पत्रकार डिजिटल मीडिया,संतोष कुमार पत्रकार आजाद सिपाही अखबार, सतीश कुमार संचालक मगध मेडिकल स्टोर न्यू मार्केट,समीर अंसारी संचालक ईडन स्कूल पलानी, राकेश कुमार संचालक किडजी स्कूल कोतो,गंगाधर महतो पूर्व मुखिया पालू पंचायत सह समाज सेवी उपस्थित थे । अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित कर किया गया । अतिथियों ने खिलाड़ियों से मिल कर उनका उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रगान के पश्चात मैच का शुभारंभ किया गया । बताते चले कि शारदा प्रीमियर लीग के दूसरे दिन के प्रथम मैच में पतरातु सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स मार्केट के बीच खेला गया जिसमें रॉयल चैलेंजर्स मार्केट ने 20 ओवरों में आठ विकेट खो कर 181 रन बनाए वही रनों का पीछा करते हुए पतरातु सुपर किंग्स की टीम 14.2 ओवरों में 124 रन में ही सिमट गई और रॉयल चैलेंजर्स मार्केट विजय हुई । दूसरा मैच पलानी नाइट राइडर्स बनाम पंच मंदिर इंडियंस के बीच खेला गया जिसमें पलानी नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पलानी नाइट राइडर्स ने 20 ओवरों में 3 विकेट खो कर कुल 209 रन बनाए रनों का पीछा करने उतरी पंचमंदिर इंडियंस की टीम 11.1 ओवरों में 82 रनों में ही सिमट गई और पलानी नाइट राइडर्स विजय रही । शारदा प्रीमियर लीग के दूसरे दिन के समाप्ति तक पर्पल कैप के हकदार दिव्य अग्रवाल और ऑरेंज कैंप के हकदार प्रदीप उरांव बने हैं । शारदा प्रीमियर लीग के सफल आयोजन में संयोजक सूरज प्रसाद,अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, संरक्षक गोविंद प्रसाद,राजू कुमार,धर्मेंद्र सिंह, चंदन कुमार,बीरेंद्र कुमार झा, राकेश शर्मा, अमित सिंह सदस्य अजित कुमार, जय प्रकाश प्रसाद, अभिषेक कुमार, सचिव विश्वजीत दत्ता,कोषाध्यक्ष राहुल रंजन,मीडिया प्रभारी राहुल प्रसाद,उद्घोषक अमन कुमार,अंपायर ज्वाला प्रसाद, रोहन कुमार, रोहित कुमार,अमन अंकित, स्कोरर त्रिलोकी नाथ, शुभम कुमार ,वालंटियर अंकित कुमार, सनोज कुमार, विशाल कुमार, आकाश कुमार, विष्णु कुमार, नेहाल कुमार, कुशाग्र सिंह, विक्रम कुमार,चिकित्सा प्रभारी प्रदीप कुमार सहित अन्य खेल प्रेमियों का योगदान रहा ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...