Lohardagaझारखंडब्रेकिंग

लोहरदगा में नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई, 46 किलो गांजा बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 28 पैकेट अवैध गांजा, लगभग 46 किलो, बरामद किया गया है। इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

बरामद गांजा की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसके बाद जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत आरेया गांव निवासी संदीप साहू के घर से 43 किलो गांजा और सदर थाना क्षेत्र के राजा साहू के घर से 3 किलो गांजा बरामद किया गया। मामले को लेकर संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिले में लगातार गांजा की अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यालय डीएसपी समीर तिर्की के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। इस अभियान में संदीप साहू नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। वहीं दूसरी जगह छापेमारी कर 3 किलो गांजा जब्त किया गया। मामले की जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...