बिहारब्रेकिंग

भाभी से झगड़ा कर बिजली के खंभे पर चढ़ गई ननद, 11 हजार वोल्ट की तार छूने ही वाली थी कि

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के गया जी जिले के मायागंज गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवती बिजली के खंभे पर चढ़ गई और 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार को छूने की कोशिश करने लगी। लेकिन समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता और बिजली विभाग की तत्परता ने उसकी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती को खंभे पर चढ़ते देख ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने तुरंत उसे नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी भी बात को मानने को तैयार नहीं थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल पावर सब स्टेशन को फोन कर बिजली आपूर्ति रोकने की मांग की। विभाग ने फौरन कार्रवाई करते हुए सप्लाई बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बिजली बंद होने के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से युवती को सुरक्षित नीचे उतारा और फिर उसे घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि युवती अपने मायके में रह रही है क्योंकि उसके पति का निधन पहले ही हो चुका है। पीड़िता का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद उसकी भाभी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती रही है और आए दिन अपमानजनक बातें कर उसे कहती है। इस वजह से वह परेशान होकर आत्महत्या करना चाहती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...