Hazaribagh

हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता : टीएसपीसी एरिया कमांडर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Share
Share
Khabar365news

तरहेसा जंगल में बड़ी साजिश नाकाम, नक्सली हिंसा की थी तैयारी

हजारीबाग | झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई कर नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) के एरिया कमांडर समेत पांच सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद और संगठन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जिले के तरहेसा जंगल क्षेत्र में की गई, जहां ये नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

गुप्त सूचना पर चला विशेष सर्च ऑपरेशन : दिनांक 12 जून 2025, रात 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि घाटगोसाई के पास तरहेसा जंगल में टीएसपीसी संगठन के 7-8 सदस्य भारी हथियारों से लैस होकर बड़ी साजिश रच रहे हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एसडीपीओ सदर श्री अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। हजारीबाग एसपी तकनीकी टीम की मदद से सूचना का संकलन कर सशस्त्र बलों के सहयोग से जंगल में विशेष सर्च अभियान चलाया गया।

गिरफ्तार उग्रवादी और बरामद हथियार

सर्च अभियान में टीएसपीसी के निम्नलिखित पांच सदस्यों को पकड़ा गया : अवधेश कुमार उर्फ प्रशांत जी (एरिया कमांडर), निवासी – डंडारकला, थाना – पाखी, जिला – पलामू। आदित्य गंझू, निवासी – सोरू नावाडीह, थाना – लावालौंग, जिला – चतरा। देवेन गंझू, निवासी – सोरू नावाडीह, लावालौंग। धरम गंझू, निवासी – हेरूम, थाना – लावालौंग। रूपलाल गंझू, निवासी – मसुरिया, थाना – केरेडारी, जिला – हजारीबाग।

बरामद सामग्री में शामिल हैं : AR-15 M4 अमेरिकी राइफल – 1 पीस। उसका मैगजीन – 1 पीस। 7.62 मिमी देसी पिस्टल – 1 पीस और मैगजीन – 1 पीस।देसी कट्टा – 3 पीस। जिंदा कारतूस – AR-15 (6 पीस), पिस्टल (2 पीस), 8 मिमी (6 पीस), 303 बोर (14 पीस)। मोबाइल फोन – 9 पीस। टीएसपीसी के 10 पर्चे, मैगजीन रखने का पाउच, चितकबरा रंग का पिट्ठू बैग।

पहले भी हिंसा में शामिल रहा है एरिया कमांडर : गिरफ्तार एरिया कमांडर प्रशांत जी उर्फ अवधेश सिंह उर्फ पंकज जी का लंबा आपराधिक इतिहास है। वह पहले भी कटकमसांडी, कटकमदाग थानों में हत्या, डकैती, रंगदारी और नक्सली गतिविधियों के मामले में अभियुक्त रह चुका है।

1 जून को बीजीआर माइनिंग कंपनी पर हमला इसी गिरोह का कारनामा : टीएसपीसी द्वारा 1 जून 2025 को केरेडारी थाना क्षेत्र के बीजीआर माइनिंग कंपनी के दो हाईवा ट्रकों को फूंक दिया गया था। हमलावरों ने घटना के बाद “कौशल जी” के नाम से पर्चा भी फेंका था। इस मामले की जांच के लिए एस आई टी का गठन किया गया था, जिसकी तफ्तीश में इनकी संलिप्तता सामने आई।

बड़ी साजिश नाकाम, क्षेत्र में राहत की सांस

इस कार्रवाई के जरिये पुलिस ने न सिर्फ इलाके में आसन्न नक्सली हमले को रोका, बल्कि संगठन की कमर भी तोड़ने का प्रयास किया है। गिरोह से संबंधित अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

इस अभियान में शामिल रहे अधिकारी : अमित आनंद (भा.पु.से.), एसडीपीओ, सदर।  पवन कुमार, एसडीपीओ, बड़कागांव। पु.नि. अनिल कुमार, बड़कागांव। पु.नि. विनोद कुमार, पेलावल। पु.नि. शाहिद रजा, दारू। पु.अ.नि. विवेक कुमार, केरेडारी थाना प्रभारी। पु.अ.नि. विक्की ठाकुर, थाना प्रभारी पगार ओपी।पु.अ.नि. पंकज कुमार, कटकमदाग थाना प्रभारी। तकनीकी एवं नक्सल शाखा के अधिकारी

केस दर्ज : केरेडारी थाना कांड संख्या 114/25, दिनांक 13.06.2025 के तहत भारतीय दंड संहिता, आर्म्स एक्ट एवं सीएलए एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...