झारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद का प्रभातम मॉल बना रणक्षेत्र, ढुल्लू महतो और कांग्रेस नेता के समर्थकों के बीच भिड़ंत; 3 हिरासत में

Share
Share
Khabar365news

धनबाद के धैया स्थित प्रभातम मॉल शुक्रवार को तनाव का केंद्र बन गया, जब भाजपा सांसद ढुलू महतो और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच तीखी बहस, नारेबाजी और फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करते हुए लाठीचार्ज करना पड़ा। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि एहतियातन मॉल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा, भूली और धनबाद थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, मुख्यालय डीएसपी शंकर कामती तथा विधि व्यवस्था डीएसपी नौशाद आलम भी मौके पर पहुंचे और हालात पर नियंत्रण पाया। डीएसपी नौशाद आलम ने बताया कि प्रभातम मॉल प्रबंधन से दो पक्षों के बीच झड़प की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया गया। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी और ऐसी किसी भी कोशिश पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...