Hazaribagh

सिरसी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अंचल अधिकारी विजय कुमार महतो की अगुवाई में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी में प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चलाया गया। वही कटकमदाग अंचल अधिकारी विजय कुमार महतो के नेतृत्व में यह अतिक्रमण मुक्त अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अभियान के तहत सिरसी गांव के खाता संख्या 251, प्लॉट संख्या 845 में स्थित सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। सी ओ के द्वारा बताया गया कि उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

अंचल अधिकारी विजय कुमार महतो ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे अन्य मामलों की भी पहचान की जा रही है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

अभियान के दौरान कटकमदाग थाना की पुलिस बल भी मौके पर तैनात रही, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो

वही क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि आगे भी इस प्रकार के कदम उठाए जाएंगे, जिससे सरकारी संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही मौके पर हल्का कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक बालेश्वर कुमार कटकमदाग थाना के पुलिस प्रशासन अंचल अमीन उपेन्द्र कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...