jamshedpurजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर : टाटा स्टील में लोको की चपेट में आकर ठेका मजदूर की मौत, जांच में जुटी टीम

Share
Share
Khabar365news

टाटा स्टील के लॉजिस्टिक ऑपरेशन में वेस्ट मार्शलिंग यार्ड के ट्रैक संख्या-5 पर इनबाउंड रेल लॉजिस्टिक्स संचालन के दौरान रविवार की देर रात लोको की चपेट में आकर एक ठेका मजदूर की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात 1.35 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मृतक सुनील कुमार सिंह (34) मेसर्स राइट्स के वेंडर कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। दूसरी ओर, घटना की सूचना पर तत्काल कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात लोको की चपेट में आकर मजदूर घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी फिलहाल मृतक के परिजनों को दे दी गई है। साथ ही सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को इस संबंध में सूचित किया गया है। घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कराई जा रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, M/s Rites Ltd. के लोकोमोटिव संख्या 145 द्वारा ट्रैक संख्या-5 पर 11 कैप्टिव TGS वैगनों को धकेलकर पहले से खड़े 4 विशेष बॉक्स खाली वैगनों से जोड़ने का शंटिंग कार्य किया जा रहा था। शंटिंग प्रक्रिया के दौरान, ग्राउंड क्रू (डिज़िग्नेटेड पर्सन – DP) ने अचानक लोको ऑपरेटर से संपर्क करना बंद कर दिया। इसके बाद खोजबीन की गई और उक्त कर्मचारी वैगन के पहियों के नीचे दबा हुआ अवस्था में पाया गया। जिसके बाद घायल को तुरंत बाहर निकालकर वेस्ट प्लांट फर्स्ट एड मेडिकल टीम द्वारा टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...