GIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में शराब तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़े 2 तस्कर; कार से मिली भारी खेप

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह जिले की तिसरी पुलिस को रविवार देर रात शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक टोयोटा कार से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद की है, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की टोयोटा कार (रजिस्ट्रेशन संख्या DL4CNE-3423) गिरिडीह की ओर से चन्दौरी होते हुए बिहार जाने वाली है। सूचना के अनुसार, कार में बड़ी मात्रा में शराब लदी है और उसमें दो व्यक्ति सवार हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चन्दौरी में निगरानी शुरू की और संदिग्ध कार को वहां खड़ा पाया। पुलिस को देखते ही दो युवक भागने लगे, जिन्हें पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय लोगों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी लेने पर 15 कार्टून और चार प्लास्टिक बोरियों में कुल 466 बोतल शराब बरामद हुई।

बरामद शराब में आइकॉनिक व्हाइट 375 एमएल की 68 बोतल, रॉयल स्टेज 375 एमएल की 216 बोतल, स्टर्लिंग रिजर्व बी7 की 119 बोतल और इंपीरियल ब्लू 375 एमएल की 63 बोतल शामिल हैं। सभी बोतलों पर “For Sale in Jharkhand Only” अंकित है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान दरभंगा (बिहार) निवासी कृष्णा कुमार पासवान और राजन कुमार पासवान के रूप में की है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे यह शराब झारखंड के दुमका से लेकर दरभंगा जा रहे थे। इस मामले में तिसरी थाना में कांड संख्या 52/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

परिमल नाथवानी को मिला बीजेपी का समर्थन, भाजपा नहीं देगी उम्मीदवार

Khabar365newsराज्यसभा चुनाव में भाजपा ने यू टर्न लेते हुए अपना प्रत्याशी नहीं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

Khabar365newsसिमडेगा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

MMCH में HIV संक्रमित प्रसूता मिलने से हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर के एमएमससीएच अस्पताल में प्रसूता के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का...

HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...