PALAMUझारखंडब्रेकिंग

कुएं से लोटा निकालने के प्रयास में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, दम घुटने की आशंका

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सहीआरा गांव में सोमवार को एक मर्मांतक हादसा सामने आया, जिसमें बाप और बेटे की कुएं में दम घुटने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना तब घटी जब बेटे ने एक सूखे कुएं में गिरा लोटा निकालने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय मुन्ना रजवार का लोटा गांव के एक करीब 30 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया था। लोटा निकालने के लिए वह खुद कुएं में उतर गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। जब वह बाहर नहीं निकला, तो चिंतित होकर उसके पिता 60 वर्षीय जगत रजवार टॉर्च लेकर कुएं में झांकने गए। बेटे को भीतर फंसा देख वे भी उसे बचाने के लिए कुएं में उतर गए।

बताया जा रहा है कि कुएं में पानी नहीं था, लेकिन निचले हिस्से में कीचड़ और हवा का अभाव था, जिससे दोनों अंदर ही फंस गए। दम घुटने की वजह से दोनों की मौत हो गई, ऐसी आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह ग्रामीणों को मिली। लेकिन भय के कारण कोई भी व्यक्ति तुरंत कुएं में उतरने को तैयार नहीं हुआ। बाद में प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और कुएं में ऑक्सीजन सिलेंडर से हवा की आपूर्ति की गई, साथ ही पंखे के जरिए वेंटिलेशन की व्यवस्था की गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हुसैनाबाद एसडीओ गोरांग महतो, सीओ पंकज कुमार, बीडीओ सुनील वर्मा, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनेश कुमार और डॉ. विकास कुमार उपस्थित रहे। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण कुएं में ऑक्सीजन की कमी को बताया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...