झारखंडब्रेकिंग

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में दर्दनाक हादसा, बाइक मैकेनिक की मौत

Share
Share
Khabar365news

टाटानगर-बदामपहाड़ रेल रूट पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड की है, जहां सुबह करीब 5:30 बजे ट्रेन पकड़ने की हड़बड़ी में 2 लोग हादसे का शिकार हो गए। 

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम बसंत विश्वकर्मा (उम्र 52 वर्ष) था, जो हरहरगुट्टू का रहने वाला था और बाइक मैकेनिक के रूप में काम करता था। वह अपने साथी संजय शर्मा के साथ गुरूमहिषानी स्टेशन से टाटा-बदामपहाड़ मेमू ट्रेन (68129) पकड़ने पहुंचे थे। दोनों ने अपनी बाइक गंगाडीह में पार्क की थी और वहां से स्टेशन की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक ट्रेन स्टेशन से रवाना हो चुकी थी।

ट्रेन के छूटने के बाद भी दोनों ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान बसंत विश्वकर्मा का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी संजय शर्मा घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग काफी दुखी नजर आए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...