झारखंडब्रेकिंग

बरगद के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Share
Share
Khabar365news

झारखंड: गिरिडीह जिले के घुठिया-महुआर मुख्य मार्ग पर छछंदो मैदान स्थित बरगद के पेड़ से शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान नवासार गांव निवासी मुरारी पंडित के 23 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार पंडित के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक के पिता घर के पास ही लाइन होटल चलाते हैं। युवक भी होटल में अपने पिता का हाथ बंटाता था। परिजनों के अनुसार गुरुवार की शाम सात बजे तक युवक घर पर ही था। इसके बाद युवक घर से निकल गया और पूरी रात घर नहीं आया। आज शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने एक युवक का शव बरगद के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता हुआ देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों व परिजनों को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...

BreakingJharkhandझारखंड

जाति जनगणना पर विपक्ष में दरार? कांग्रेस मुखर,

Khabar365newsनई दिल्ली। जाति जनगणना के मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग...