झारखंडब्रेकिंग

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – 2025 का आयोजन किया गया।

Share
Share
Khabar365news

राँची : विदित की आज दिनांक 21 जून 2025 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास आयोजित किया गया । इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि श्री रविंद्र राय, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा , पूर्व पार्षद डॉक्टर सुचिता रानी राय, श्री दीपक लोहरा, श्री लाल अशोक नाथ शाहदेव, श्री योगेश्वर दुबे, श्री उमेश यादव, श्रीमती शीला सिंह सम्मिलित हुए।
माननीय मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर कहा कि भारत विश्व गुरु रहा है। योग भारत की पहचान है । भारत में योग विभिन्न रूपों में किया जाता रहा है‌ । योग हमें निरोग रहने का साधन प्रदान करता है ‌। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के अथक प्रयास से योग विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहा । आज संपूर्ण विश्व में योग की मान्यता मिलती दिख रही है। व्यक्ति को निरोग रहने हेतु प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट योगाभ्यास और प्राणायाम जरूर करना चाहिए । आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है।
विद्यालय के माननीय मंत्री श्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने योग की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भैया-बहनों को नियमित योग करना चाहिए। योग व्यायाम आदि शरीर को स्वस्थ रखने हेतु अति आवश्यक है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है । प्राणायाम की अनेक क्रियाएं बच्चों की अच्छी याददाश्त एवं एकाग्रता में सहायक सिद्ध हुई है।
सभी भैया – बहनों वालों ने सामूहिक योगासन, मुद्राएं, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया । विद्यालय के शारीरिक आचार्य श्री विक्रम कुमार, सुश्री प्रेमी टोपनो एवं श्री विवेकानंद प्रजापति ने भैया-बहनों को ताड़ासन, उत्कटासन, पाद-हस्तासन, अद्धचक्रासन, आदि आसान करने का सही तरीका ओर उनके लाभ बताएं।
प्राचार्य श्री ललन कुमार ने विद्यालय की ओर से योगासन के माध्यम से निरोग रहने वाला स्वस्थ समाज निर्माण का संदेश दिया।
इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग एवं योग प्रेमी जन उपस्थित रहे। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...