झारखंडब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी हेहल में भव्य आयोजन

Share
Share
Khabar365news

राँची : आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, राँची में योग महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष का योगदिवस ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य (One Earth, One Health)’ की थीम पर केंद्रित रहा, जिसका उद्देश्य सम्पूर्ण मानवता को स्वास्थ्य, शांति और संतुलन की दिशा में प्रेरित करना है।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सूर्य नमस्कार से हुई, जिसमें कक्षा तीन से लेकर नवमीं तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाचार्य के कुशल निर्देशन में विद्यार्थियों ने ताड़ासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। समवेत रूप से की गई इन क्रियाओं ने विद्यालय परिसर को एक आध्यात्मिक और ऊर्जावान वातावरण से भर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय ने भी सक्रिय रूप से योगाभ्यास में सहभागिता की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा

“योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, यह भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है जो आत्मा की साधना है। ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ का विचार केवल पर्यावरण और शरीर की देखभाल तक सीमित नहीं, यह एक वैश्विक चेतना है कि जब पृथ्वी स्वस्थ होगी, तभी मानवता भी स्वस्थ रह सकेगी। योग इसी संतुलन की कुंजी है।”

उन्होंने यह भी बताया कि डीएवी संस्था शिक्षा के क्षेत्र में न केवल अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि योग, ध्यान, नैतिक शिक्षा एवं वैदिक संस्कृति को भी विद्यालयीन जीवन का अनिवार्य अंग बनाकर विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में अग्रसर है।
कार्यक्रम के संचालन में विद्यालय के खेल शिक्षकों श्री संजय मण्डल, एस. एम. अज़ीम, प्रोलय करमाकर, अमर तिवारी आदि की विशेष भूमिका रही। उनके नेतृत्व में यह आयोजन न केवल व्यवस्थित रहा, बल्कि प्रेरणादायक भी सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएँगे और ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ के संकल्प को आत्मसात करते हुए स्वयं के साथ-साथ समाज को भी स्वस्थ और संतुलित बनाएँगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 16 मई तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में 16 मई तक मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

स्कूल परिसर में मिली किशोरी की लाश का हुआ खुलासा

Khabar365newsजमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

नारायणपुर में 5 साल की बच्ची को रौंद गई बेकाबू स्कॉर्पियो,

Khabar365newsजामताड़ा जिले के नारायणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर रविवार को...