Home झारखंड विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के द्वारा 15वा रक्तदान शिविर संपन्न, प्रदीप शर्मा।
झारखंडब्रेकिंग

विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के द्वारा 15वा रक्तदान शिविर संपन्न, प्रदीप शर्मा।

Share
Share

रामगढ़. विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन रामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी, होटल मनोहर रेसीडेंसी के हॉल में झंडा चौक रामगढ़ दिनांक 22 जून 2025 दिन रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन कियागया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष नवीन पाठक तथा महेश मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन तथा पुष्पांजलि के साथ किया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया गया l इस कार्यक्रम में रामगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महेश मिश्रा, नवीन पाठक, अशोक पांडेय, अरुण बनर्जी, संजू शर्मा, निक्की शर्मा, रमन शर्मा, सीताराम पाठक,मुना मिश्रा आदि की भूमिका सराहनीय रही। रक्त संग्रह टोली में शामिल डॉ. रेणु , सुमित कुमार तथा गुलाबी कुमारी का जोगदान शानदार रहा। पद्म बहादुर तथा किशन कुमार के द्वारा सुंदर व्यवस्था किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा रक्तदान महादान है इस तरह के कार्यक्रम में सभी को बढ़ चढ़ सहयोग करना चाहिए l अंत में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने सभी का धन्यवाद किया l

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...