झारखंडब्रेकिंग

आदिवासी छात्रावास में कक्षा नौवीं के छात्र का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Share
Share
Khabar365news

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर अंतर्गत आरटीसी पब्लिक स्कूल के एक छात्र ने स्कूल के आदिवासी छात्रावास में आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कक्षा नौवीं के 14 वर्षीय छात्र सौरभ विशुई के रूप में हुई है, जो आनंदपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि छात्रावास में अपने दोस्त के कमरे में गमछे के सहारे सौरभ का शव झूलता मिला। इधर, सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

घटना के बाद सौरभ की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों तक पहुंची, उसके पिता और अन्य रिश्तेदार तुरंत छात्रावास पहुंचे। उन्होंने सौरभ की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। दूसरी ओर सौरभ के मामा शिवप्रसाद साहू ने आरोप लगाया कि उनके भांजे की छात्रावास में हत्या हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि छात्रावास में कार्यरत शिक्षकों ने सौरभ को मारकर फांसी पर लटका दिया और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, स्कूल में प्रतिदिन दोपहर 3:50 बजे से शाम 5 बजे तक ट्यूशन कक्षाएं चलती हैं। शनिवार को ट्यूशन के बाद सभी बच्चे खेलने चले गए थे, लेकिन सौरभ खेलने नहीं गया। जब अन्य छात्र खेलकर लौटे, तो उन्होंने सौरभ के एक सहपाठी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। एक छात्र ने दरवाजे के छेद से झांककर देखा तो सौरभ का पैर लटका हुआ दिखाई दिया। छात्रों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्कूल के शिक्षक वहां पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतारा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...