Uncategorized

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा देहदान जागरूकता रैली

Share
Share
Khabar365news

विज्ञान के विद्यार्थियों को काबिल डॉक्टर बनाने के के लिए मृत देह अनुसंधान के लिए जरूरी

दान दिया गया शव से देश को 15 से 20 डॉक्टर मिल सकता हैं: संजू डालमिया

धनबाद: बुधवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन धनबाद शाखा द्वारा देहदान जागरूकता हेतु 90-100 छात्र-छात्राओं एवं सदस्यों के साथ रैली निकाली गई ।राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्रमुख अरुणा भगानियाज़ी ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली का शुभारंभ किया। शाखा अध्यक्ष संजू डालमिया ने बताया कि चिकित्सा विज्ञान के विद्यार्थियों को क़ाबिल डॉक्टर बनाने के लिए मृत देह की बहुत ज़रूरत होती है। एक शव से देश को 15-20 डॉक्टर मिल सकते हैं।

लेकिन देश में देहदान के आंकड़े बहुत कम है इसका मेडिकल शिक्षा पर सीधा असर पड़ता है। क्योंकि जागरूकता के अभाव में लोग देहदान नहीं करते हैं इसलिए समिति द्वारा रैली के माध्यम से समाज के लोगों में सजगता लाने का प्रयास किया गया। रैली में इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ कॉम्पिटिशन,जोड़ा फाटक स्कूल के बच्चे एवं शिक्षिकाएं और समिति की बहनें शामिल हुई जिसमें पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष निर्मला तुलस्यान,अंगदान प्रकल्प प्रमुख अंजू गुप्ता, शारदा बजाज,बबिता पोद्दार,सारिका सिंघल, रानी लोहारूका, सुधा खेतान, निशा तुलस्यान,किरण अग्रवाल,वीणा गिदौड़िया, उषा बंसल,नेहा पोद्दार, सुशीला जालूका ,कृष्णा अग्रवाल, थीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...