Hazaribaghझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में कुएं में मिला युवक का शव, अज्ञात स्कूटी सवार से मारपीट के बाद से था गायब 

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरा डिपो चौक के जोनिहया मोड के समीप एनएच-522 किनारे स्थित एक कुएं मेंगुरुवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक की शव मिलने से इलाके में हड़कम मच गया। मृतक की पहचान हजारीबाग कॉर्पोरेट कॉलोनी हुरहुरु निवासी चंदन कुमार, पिता स्व. राजू यादव के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, बुधवार को चंदन अपने चचेरे भाई मुकेश यादव के साथ सोन पहरी पूजा के लिए गया था। लौटते समय  झुमरा डिपो चौक के समीप 2 अज्ञात स्कूटी सवार युवकों से बकझक शुरू हुई, जिसके बाद भीड़ बढ़ने लगी। इसी क्रम में दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान मुकेश यादव ने बताया कि वह झुमरा की ओर भाग निकला और चंदन दूसरी ओर भाग निकला। कुछ समय बाद जब उसने चंदन को फोन लगाया तो स्विच ऑफ आया। उसके बाद उसने खोजबीन शुरू कर दी। नहीं मिलने पर परिजनों को सूचना दी गई और थाना को भी अवगत कराया गया। गुरुवार सुबह जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो कुएं में 2 चप्पल तैरते दिखाई दिए, जिसे मृतक की मां ने पहचान लिया। तुरंत दारू थाना प्रभारी शफीक खान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे झगड़े की आवाजें आ रही थीं और सभी युवक नशे में धुत थे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...