झारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में बस और बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत 

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र के जबरा मोड़ पर बुधवार की दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गिरधारी साव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चिरवा गांव निवासी गिरधारी साव अपनी बाइक से धान का बीज लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जबरा मोड़ के पास जैसे ही उन्होंने घर की ओर मुड़ने की कोशिश की, तभी सामने से आ रही बस ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। 

हादसे में गिरधारी साव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर 108 एम्बुलेंस को कई बार फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस घटनास्थल पर करीब 40 मिनट बाद पहुंची। घायल अवस्था में पहले उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जबरा चौक पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जबरा चौक के दोनों तरफ सड़क पर गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) लगाया जाए और चौक पर एक हाई मास्ट लाइट भी लगाई जाए ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। इसके साथ ही ग्रामीणों ने विधायक और सांसद से दारू प्रखंड में स्थायी एम्बुलेंस सुविधा देने की भी मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में समय पर प्राथमिक उपचार मिल सके और लोगों की जान बचाई जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पदभार संभालते ही मंडल डैम का निरीक्षण करने पहुंचे गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा

Khabar365newsउपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने आज गढ़वा में 35वें DC के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कांग्रेस : पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

Khabar365newsझारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम,

Khabar365newsबकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चाकुलिया में सब्जी बेचकर घर लौट रहे व्यक्ति पर हाथियों के झुंड ने किया हमला

Khabar365newsपूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों...