झारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार चुनाव पर हेमंत से बात करने रांची आएंगे तेजस्वी यादव

Share
Share
Khabar365news

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एक जुलाई को रांची आएंगे। उस दिन चकाई में पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद तेजस्वी रांची आएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर बिहार चुनाव पर चर्चा करेंगे। क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा बिहार विधानसभा चुनाव में 16 सीटों पर दावेदारी कर रहा है। मुख्यमंत्री और झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन को छोड़ अन्य सभी नेता सीटों के दावे को दुहरा रहे हैं।

मालूम हो कि झामुमो इंडिया गठबंधन का एक प्रमुख घटक दल है। झारखंड विधानसभा चुनाव में जिस तरह राजद ने अपनी दावेदारी की थी। उसी तरह झामुमो भी बिहार विधानसभा चुनाव में दावा कर रहा है। हालांकि दोनों चुनावों में राजद और झामुमो की जमीनी हकीकत में बहुत बड़ा अंतर है। झारखंड में राजद कई सीटों पर मजबूत स्थिति में दिखायी पड़ता है, लेकिन बिहार में झामुमो का जनाधार दो-तीन सीटों पर ही जाकर सिमट जाता है। बिहार में झामुमो के जिला व राज्यस्तरीय संगठन का भी अभाव है। इस कारण झामुमो के दावे को बिहार विधानसभा चुनाव में कितना महत्व मिलेगा, यह अहम सवाल है। लेकिन इस सवाल को सुलझाना गठबंधन के दोनों ही दलों के लिए काफी अहम हो जाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल करता था हैक

Khabar365newsजामताड़ा। साइबर अपराध के लिए चर्चित जामताड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...