BreakingEntertainment

कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन

Share
Share
Khabar365news

बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। ‘कांटा लगा’ गाने से फेमस हुईं शेफाली को शुक्रवार रात सीने में दर्द उठा। पति ने उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से बॉलीवुड शोक में है।

 बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और मशहूर ‘कांटा लगा’ गाने की अदाकारा शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात 42 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें देर रात अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा

शेफाली को अस्पताल उनके पति और तीन अन्य लोगों ने पहुंचाया था। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की कि जब शेफाली को लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि बाद में उन्हें कूपर अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने यही पुष्टि की। वरिष्ठ पत्रकार विक्की लालवानी ने इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर की पुष्टि की। अस्पताल के आरएमओ और डॉक्टर विजय लुल्ला ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन डॉक्टर सुशांत ने शेफाली के निधन की पुष्टि की।

तीन दिन पहले कराया था फोटोशूट

शेफाली की तबीयत को लेकर पहले कोई चेतावनी नहीं थी। हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट भी कराया था, जिससे किसी को अंदेशा नहीं था कि कुछ ऐसा हो सकता है। यह बात उनकी अचानक मौत को और भी चौंकाने वाली बना देती है।

‘कांटा लगा’ से मिली जबरदस्त लोकप्रियता

अहमदाबाद में जन्मी शेफाली जरीवाला को साल 2002 में आए रीमिक्स गाने ‘कांटा लगा’ से जबरदस्त प्रसिद्धि मिली थी। उस दौर में यह गाना युवाओं के बीच खूब हिट हुआ था, लेकिन साथ ही इसे लेकर विवाद भी हुए थे। इसके बावजूद, शेफाली की छवि ‘कांटा लगा गर्ल’ के रूप में कायम हो गई। उन्होंने इसके बाद सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में भाग लिया, जहां उनकी सादगी और समझदारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

फिल्मों में भी दिखीं झलक

शेफाली ने बॉलीवुड में सीमित लेकिन यादगार उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने मुझसे शादी करोगी फिल्म में एक छोटा रोल किया था और एक कन्नड़ फिल्म ‘हुडुगारु’ में भी नज़र आई थीं। हालांकि, उन्हें असली पहचान म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शो के ज़रिये मिली।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

शेफाली जरीवाला के असमय निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई है। सेलेब्रिटीज और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिंगर मीका सिंह ने शेफाली की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मैं स्तब्ध हूं। मेरी प्यारी दोस्त शेफाली अब हमारे बीच नहीं रहीं।”

अंतिम विदाई

शेफाली जरीवाला के निधन ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित होती है। उनके जाने से बॉलीवुड ने एक चमकता सितारा खो दिया है, जिसने कम समय में दिलों पर राज किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

नेमरा पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Khabar365newsरामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु...

ActiveBiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बिहार में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 105 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन

Khabar365newsपटना: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खाद्य सुरक्षा...