झारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में पुलिस और जेजेएमपी के बीच मुठभेड़, कई नक्सली सामग्री बरामद 

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ हरकट्ठा जंगल के पास लोहरदगा-लातेहार सीमावर्ती इलाके में हुई। लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का सुप्रीमो रविंद्र यादव अपने दस्ते के साथ जंगलों में छिपा हुआ है। उसके साथ इनामी नक्सली सचिन, विशाल, कालेश्वर खेरवार और शिवजी भी मौजूद थे। ये सभी किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

सूचना मिलते ही किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर के नेतृत्व में एसएसबी, सैट और जिला बल की एक संयुक्त टीम बनाई गई। इसके बाद पेशरार थाना क्षेत्र के जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को देखकर नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बीच नक्सली घने जंगल की ओर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद इलाके में छानबीन जारी रही। 

सुरक्षा बलों को सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। मौके से 51 जिंदा कारतूस, 5 खोखे, एक एसएलआर का मैगजीन, मैगजीन पाउच, 5 एंड्रॉयड फोन, 3 कीपैड मोबाइल, वॉकी-टॉकी, नक्सली पर्चे और अन्य सामग्री बरामद की गई है। लोहरदगा पुलिस का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। पूरे इलाके में अतिरिक्त बलों को तैनात कर नक्सलियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी हालत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो मासूम कुचले; दुकान में घुसी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का जानलेवा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

भाजपा का ऐलान: अंश-अंशिका बरामदगी को लेकर आज रांची SSP कार्यालय का घेराव

Khabar365newsरांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम बच्चों, अंश और...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

कोलकाता से जमशेदपुर तोतों की तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई...