JharkhandpatratupatratuRamgarh

एसडीपीओ ने पतरातू अंचल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक

पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने शनिवार को अंचल क्षेत्र के सभी थाना, ओपी प्रभारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग, मानस पोर्टल के बारे में विचार विमर्श किया। साथ ही लोगों से अपील किया कि जिन लोगों को मादक पदार्थ के बारे में सूचना हो तो वह मानस पोर्टल में जाकर पुलिस को सूचना दें। उनकी यह सूचना गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पतरातू अंचल क्षेत्र के जितने भी मुखिया हैं। वे पुलिस को यह सूचना दे कि उनके पंचायत क्षेत्र में कोई नया व्यक्ति रह रहा है क्या ? बैठक में कांडों का अनुसंधान करने, लंबित कांडों का निष्पादन करने, आपराधिक गिरोह के खिलाफ छापेमारी करने, गस्ती में तेजी लाने आदि पर बल दिया। मौके पर पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भदानी नगर ओपी प्रभारी ब्रह्मवत कुमार, एसआई प्रदीप रजक,शिवा कच्छप, विक्रम तिग्गा सहित अंचल क्षेत्र के सभी पदाधिकारी शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 94 हजार लंबित प्रमाण पत्रों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

Khabar365newsउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के मुख्य कैंपस में 24 अक्टूबर से होगी यूजी सेमेस्टर-7 की परीक्षा तैयारी पूरी

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की...