झारखंडधनबादब्रेकिंग

झारखंड में ब्लास्ट और एक्सीडेंट से दहशत, हजारीबाग-बोकारो में दो बड़े हादसे

Share
Share
Khabar365news

रांची : रविवार (29 जून, 2025) की सुबह झारखंड के हजारीबाग और बोकारो जिलों में दो अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक एक हादसा हजारीबाग जिले के हजारीबाग-रामगढ़ रोड पर मोरांगी गांव के पास हुई है. सुबह करीब 6:30 बजे एक सुमो विक्टा ने एक ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.

दूसरी दुर्घटना बोकारो जिले के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में हुई. शिवपुरिया इस्पात उद्योग में ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट की चपेट में आने से दो मजदूर, लखन मुर्मू और अखिल कुमार, बुरी तरह झुलस गए. गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद फैक्ट्री के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...