Home झारखंड पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, जांच में जुटी पुलिस
झारखंडबिहार

पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, जांच में जुटी पुलिस

Share
Share

झारखंड: झारखंड में गिरिडीह जिले के हरलाडीह पुलिस चौकी क्षेत्र से पुलिस ने पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि कुलखी गांव से गुरुवार देर रात पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंचरुखी निवासी इमामुल हांसदा और कुलखी गांव निवासी रानी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। हरलाडीह ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के नतीजों से ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...