Home झारखंड मिनी ट्रक पलटने से 3 मजदूरों की मौत, 29 घायल
झारखंडब्रेकिंग

मिनी ट्रक पलटने से 3 मजदूरों की मौत, 29 घायल

Share
Share

झारखंड: झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को एक ‘मिनी ट्रक’ के पलट जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा मेदिनीनगर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर छतरपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 98 पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, 20 घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिनी ट्रक सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक नशे में था।छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया, ”ये मजदूर धान के खेतों में काम करने के लिए बिहार के सासाराम जा रहे थे।” उन्होंने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजू भुइयां (27), गुड्डू राम (25) और पूरन भुइयां (30) के रूप में हुई है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...