Hazaribagh

एच.जेड.बी आरोग्यम कुणाल महिला एवं बाल अस्पताल द्वारा 12 जुलाई को नि:शुल्क मेगा स्त्री रोग जांच शिविर का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हर महिला का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है, इसी सोच के साथ यह शिविर समर्पित है : हर्ष अजमेरा

हजारीबाग

हजारीबाग की महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता और समुचित इलाज को प्राथमिकता देते हुए एच.जेड.बी आरोग्यम कुणाल महिला एवं बाल अस्पताल के द्वारा 12 जुलाई को एक भव्य निःशुल्क मेगा स्त्री रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अस्पताल परिसर मे आयोजित किया जा रहा है पता इमली कोठी लिटिल एंगल्स स्कूल के समीप. इस शिविर का उद्देश्य हजारीबाग सहित आस-पास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को स्त्री रोगों की समय पर पहचान, जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकें और समय रहते उचित इलाज प्राप्त कर सकें। इस शिविर में महिलाओं को पूर्णत नि:शुल्क चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें खून की जांच (हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप आदि), यूरिन रूटीन और अल्ट्रासाउंड स्क्री‌निंग जैसी आवश्यक प्राथमिक जांचें शामिल हैं। इस जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। गर्भावस्था के समय आने वाली सामान्य या असामान्य समस्याओं जैसे चक्कर आना, पीठ दर्द, पेट में खिंचाव, सिरदर्द आदि का विश्लेषण कर उनका उचित समाधान बताया जाएगा। वहीं निःसंतान दंपतियों के लिए भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम परामर्श देगी, जिससे वे कारणों को समझकर सही दिशा में इलाज की शुरुआत कर सकें। सामान्य स्त्री रोगों के अतिरिक्त कुछ जटिल बीमारियों जैसे मासिक धर्म की अनियमितता, बार-बार संक्रमण, बांझपन, फाइब्रॉयड, सिस्ट, एंडोमेट्रियोसिस, प्रजनन तंत्र के कैंसर, सफेद पानी, खुजली, सूखापन, मूत्र असंयम और प्रसव के बाद होने वाले जटिल दर्द आदि का भी परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। इस शिविर में देश-विदेश से उच्च शिक्षा प्राप्त महिला रोग विशेषज्ञों की एक अनुभवी टीम मौजूद रहेंगी, जो महिलाओं की समस्त स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए आधुनिक तकनीक और संवेदनशीलता के साथ इलाज एवं परामर्श देंगी। अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा की हमारा उद्देश्य हजारीबाग की हर महिला को एक स्वस्थ जीवन देना है। स्त्री रोग आज भी एक उपेक्षित विषय बना हुआ है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं संकोचवश अपनी बीमारियों को छुपा जाती हैं, जिसका परिणाम गंभीर स्थितियों के रूप में सामने आता है। इस शिविर के माध्यम से हमारा प्रयास है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें, समय पर जांच कराएं और निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लें। शिविर में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जो निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर किया जा सकता है 9031074363, 9031074364 यह शिविर महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसमें वे बिना किसी शुल्क के विशेषज्ञ डॉक्टरों से सम्पूर्ण जांच और सलाह प्राप्त कर सकती हैं। अस्पताल द्वारा उठाया गया यह कदम निश्चित ही महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...