JharkhandRanchi

विद्यार्थियों के बीच तटरक्षक बल की टीम के साथ पहुंचे संजय सेठ

Share
Share
Khabar365news

समुद्री सीमाओं की सुरक्षा, जागरूकता और राष्ट्रभक्ति का भाव जगाता है तटरक्षक बल : संजय सेठ

देश की सेवा के साथ करियर की भी है अपार संभावनाएं।

तटरक्षक बल में शामिल होने को लेकर उत्सुक और उत्साहित दिखे विद्यार्थी।

तटरक्षक बल की टीम ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा का भी किया समाधान।

4 संस्थानों में हजारों विद्यार्थियों के बीच हुआ कार्यक्रम।

रांची। भारतीय तटरक्षक बल के द्वारा रांची में पहली बार व्यापक पैमाने पर विभिन्न स्कूलों और कॉलेज में तटरक्षक बल में शामिल होने के लिए जागरूकता और भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ की पहल पर आरंभ हुआ है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में भारतीय तटरक्षक दल के विषय में जागरूकता लाना है और रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराना है। इसके निमित आज रांची में रामटहल चौधरी स्कूल (ओरमांझी), एसएस मेमोरियल कॉलेज (कांके रोड), लाला लाजपत राय स्कूल और गोस्नर कॉलेज, रांची में विद्यार्थियों के बीच यह अभियान चलाया गया। अभियान को लेकर संवाद कार्यक्रम भी हुआ और विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के साथ भारतीय तटरक्षक बल के डीआईजी श्री के० एल०अरुण के नेतृत्व में पूरी टीम मौजूद रही। विद्यार्थियों के बीच तटरक्षक बल ने बैग व अन्य किट का भी वितरण किया। इन्हें संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा कि हमारे बच्चे रोजगार और राष्ट्र सेवा के लिए साथ-साथ तैयार हों, इसके प्रति जागरूक हों; इस उद्देश्य के साथ भारतीय तटरक्षक बल के द्वारा रांची में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज जागरूकता कार्यक्रम किया गया। भारतीय तटरक्षक बल से जुड़े अधिकारियों ने बच्चों को राष्ट्रसेवा के प्रति तैयार होने के लिए विभिन्न बातें बताई। रक्षा राज्य मंत्री ने बच्चों से संवाद कर उन्हें तटरक्षक बल में अपनी सेवा देने के लिए प्रेरित किया। श्री सेठ ने कहा कि यह यह रक्षा मंत्रालय की ऐसी संस्था है, जो हमें राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत देश के समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए प्रेरित करती है। रांची में पहली बार इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आरंभ हुआ। यह अभियान हमारे विद्यार्थियों और युवाओं को राष्ट्र के लिए काम करने की प्रेरणा देगा।
उन्होंने कहा कि भारत के हजारों किमी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा, समुद्री जीवजंतुओं की सुरक्षा, समुद्री आपदाओं से राहत और बचाव का कार्य तटरक्षक बल के द्वारा किया जाता है। श्री सेठ ने कहा कि विदेश से आने वाले नशे के कारोबारी और अवैध घुसपैठ को रोकने का का काम भी इनके द्वारा ही किया जाता है। इससे जुड़ना समाज की सेवा करना है। यह सुनहरा अवसर है, जब रक्षा मंत्रालय तटरक्षक बल में भर्ती और जागरूकता के लिए रांची में अभियान चला रहा है। इसलिए विद्यार्थी और युवा अधिक से अधिक संख्या में इसमें शामिल हों और रोजगार के साथ राष्ट्र सेवा के इस अवसर का उपयोग करें। इस अवसर पर भारतीय तटरक्षक बल के डीआईजी श्री के० एल० अरुण ने विद्यार्थियों को तटरक्षक बल की गतिविधियों और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्हें बताया कि कैसे तटरक्षक बल काम करता है। इसके साथ जुड़ना और काम करना जीवन को रोमांच देने वाला अवसर होता है। इस दौरान उन्होंने बच्चों की जिज्ञासा का भी समाधान किया।
आज के इस अवसर पर पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, समरी लाल, रणधीर चौधरी, कमलेश राम, बीपी वर्मा ,रविंद्र सिंह ,एसडी सिंह ,ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो ,विशाल साहू, राम लखन राम sunil udgal सुजीत शर्मा मार्शल केरकेट्टा इलानी पूर्ति प्रवीण सूरीन सहित हजारों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...