JharkhandRanchi

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में हो रहा लोगों की समस्याओं का समाधान

Share
Share
Khabar365news

अनुकंपा पर नौकरी पाने वाला पुत्र नहीं कर रहा था मां का भरण पोषण, जनता दरबार में फरियाद के बाद हुआ समाधान

भूमि पर अवैध कब्जा, दोहरी जमाबंदी, पंजी-2 में सुधार, ऑनलाइन रसीद निर्गत करने जैसी शिकायतों पर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश

राहे की रहनेवाली गुरुवारी देवी आज दूसरी बार उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की जनता दरबार में आयीं… चेहरे पर खुशी और दोनों हाथ जोड़ें हुए उपायुक्त को धन्यवाद देती हुईं कहती हैं- ‘‘ सर मेरा बेटा मेरे भरण पोषण के लिए तैयार हो गया है, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ’’। दरअसल पिछली बार गुुरुवारी देवी जनता दरबार में अनुकंपा के बाद नौकरी पाने वाले बेटे की शिकायत लेकर आयी थीं कि वो उनका भरण पोषण नहीं कर रहा है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अंचल अधिकारी राहे और स्थापना प्रभारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर वेतन रोकने का निर्देश दिया गया था जिसके बार राहे अंचल में कार्यरत गुरुवारी देवी का पुत्र अपनी मां के भरण पोषण के लिए तैयार हुआ।

जिले के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में लोगों की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोग अपनी विभिन्न समस्याओं के साथ उपस्थित हुए।

जनता दरबार में आने वाले नागरिकों ने मुख्य रूप से भूमि पर अवैध कब्जा, भू-माफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा प्रयास, दोहरी जमाबंदी रद्द करने, पंजी-2 में सुधार, ऑनलाइन रसीद निर्गत करने प्रमाण पत्र, शिक्षा और अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं रखीं। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दरबार एक प्रभावी मंच है, जहां सीधे संवाद स्थापित कर समाधान सुनिश्चित किया जा सकता है।

जनता दरबार में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उनकी बातें सीधे जिला प्रशासन तक पहुंच रही हैं और समाधान भी मिल रहा है। जनता दरबार के प्रति यह बढ़ता भरोसा प्रशासन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बना रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...