JharkhandPolticalRanchi

निराश्रित के आधार-पहचान में मदद करेगा डालसा : कपिलदेव

Share
Share
Khabar365news

कपिलदेव प्रसाद ने दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम-2016 पर किया फोकस।
पीएलवी रामेश्वर व भोलानाथ महतो ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

रांची : झालसा के निर्देश पर तथा माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में एवं डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देख-रेख में लांदुपडीह पंचायत भवन, ओरेदारू सोनाहातू, रांची में दिव्यांगजनों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डालसा टीम के सदस्यों में पीएलवी रामेश्वर चौधरी, कपिलदेव प्रसाद, रूप नारायण मुंडा, भोलानाथ महतो, आशिकराज महतो, कुमारी इंदूबाला, आरती कमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। कपिलदेव प्रसाद ने दिव्यांगजनों के अधिकारों के बारे में संवैधानिक प्रावधान पर फोकस किया। दिव्यांग बच्चों को एक ऐसी शक्ति ईश्वर के द्वारा दी गयी है, जो किसी सामान्य बच्चों को नहीं प्राप्त है। दिव्यांग बच्चे कभी अपने आप को असहाय, असहज महसूस न या हिन भावना से ग्रसित न समझे क्योंकि वह भी समाज के एक हिस्सा है। रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि दिव्यांगजनों को किसी भी सहायता की आवश्यकता है, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में अपना आवेदन पीएलवी के माध्यम से दे सकते है। उनके समस्याओं का समाधान कर उन्हें मदद पहुंचाना ही डालसा का उद्देश्य है। भोलानाथ महतो व आशिकराज महतो ने दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम-2016 के बारे में वहां के दिव्यांगजनों को बतलाया। संविधान के आर्टिकल-21 ए में शिक्षा का अधिकार दिया हुआ है, चाहे समाज के किसी भी तबके के किसी भी तरह के लोग हो उनको निःशुल्क शिक्षा मिलनी ही चाहिए।


कुमारी इंदूबाला ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए उच्च शिक्षा में 5 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण का प्रावधान है। रोजगार के अवसर में आरक्षण का प्रावधान दिया गया है। इनकम टैक्स में आरक्षण की व्यवस्था की गयी है। यह भी ज्ञात हो कि रूप नारायण मुंडा ने नालसा द्वारा चलाये जा रहे योजना ‘साथी’ और ‘आशा’ तथा जागृति एवं डॉन के बारे में भी दिव्यांगजनों को जानकारी प्रदान की । नालसा टॉल फ्री नम्बर के बारे में भी जानकारी दी। कपिलदेव प्रसाद ने साथी अभियान के तहत निराश्रित, अनाथ व असहाय बच्चों जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी तथा डॉन अभियान पर फोकस करते हुए कही कि युवा नशा से दूर रहे, नशा से तन-मन-धन की हानि होती है। पीएलवी सम्पा दास व स्नेहलता दुबे ने सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभकारी योजना के बारे में जानकारी दी।
अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...