JharkhandRanchiSports

तैराकी में दिव्यांश कुमार को मिला गोल्ड

Share
Share
Khabar365news

झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जे.आर.डी. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित 15वीं झारखंड स्टेट जूनियर एवं सब-जूनियर स्विमिंग चैम्पियनशिप 2025 प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

12 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक चलने वाली इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के रांची, टाटा, देवघर सहित हर जिले की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

अंडर-17, अंडर-14, अंडर-11, और अंडर-9 श्रेणियों में विभक्त चार समूह की प्रत्येक टीम में 15-16 प्रतियोगी थे। इस तरह लगभग 200 प्रतियोगी ने तैराकी में अपना भाग्य आजमाया |

इस प्रतियोगिता में जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के नवीं कक्षा के छात्र दिव्यांश कुमार ने अंडर-14 समूह में 50 मीटर की बैक स्ट्रोक तैराकी की व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

इसके साथ ही दिव्यांश कुमार ने 4×50 मीटर मेडले रिले तथा 4×50 मीटर फ्री स्टाइल रिले में भी तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।

इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्मरजीत जाना ने दिव्यांश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांश की यह उपलब्धि न केवल उसके व्यक्तिगत समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह हमारे विद्यालय के लिए भी गर्व का क्षण है। उसने साबित कर दिया है कि लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वह आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक ने दिव्यांश की उपलब्धि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांश एक असाधारण प्रतिभा का धनी है। उसकी प्रतिबद्धता और खेल भावना अनुकरणीय है। उसने नियमित अभ्यास और अनुशासन के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया है। यह जीत अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी कि खेल केवल शारीरिक विकास के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और टीम वर्क के लिए भी महत्वपूर्ण है। हम उसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकते देखने के लिए उत्सुक हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु(पीवीयूएनएल) में परियोजना कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु महिलाओं का सौभाग्‍य कामना से रखा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

शनि मंदिर समिति ने शनि जयंती और शनि अमावस्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित जयनगर गांव स्थित शनि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...