BreakingJharkhand

हिन्द कुष्ठ अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, कुल 65 मरीजों की हुई जांच

Share
Share
Khabar365news

खरकई नदी के जलस्तर में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए अंत्योदय ओल्ड एज होम एवं अस्पताल से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किये गये 27 कुष्ठ प्रभावित मरीजों तथा हिन्द कुष्ठ अस्पताल, बर्मामाइंस में रह रहे 38 मरीजों सहित कुल 65 कुष्ठ रोगियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

झारखंड में खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी के मद्देनजर, खरकई नदी के किनारे स्थित अंत्योदय ओल्ड एज होम एवं अस्पताल से 27 कुष्ठ रोगियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही, बर्मामाइंस के हिन्द कुष्ठ अस्पताल में रह रहे 38 मरीजों को भी शामिल कर, कुल 65 कुष्ठ प्रभावितों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है ताकि उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखा जा सके।

शिविर में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो की निगरानी में 35 महिला और 30 पुरुष मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी। इसके साथ ही उन्हें आवश्यक दवाएं, चिकित्सीय परामर्श एवं व्यक्तिगत देखभाल के सुझाव भी प्रदान किया गया। शिविर में मरीजों को वर्षा ऋतु में संक्रमण से बचाव के मद्देनजर सावधानियों की जानकारी दी गयी। इनमें भीगने से बचाव, गर्म वस्तुओं के संपर्क से दूरी, एवं गर्म पानी से स्नान न करना। साथ ही, सेल्फ केयर को नियमित सफाई, मलहम का प्रयोग एवं उचित खानपान पर भी जोर दिया गया।

डॉ. राजीव महतो ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 अप्रैल 2025 से अब तक खोजे गये सभी नये कुष्ठ मरीजों को “Food Supplements for Patients” योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अंतर्गत PB (Paucibacillary) श्रेणी के मरीजों को कुल तीन हजार रुपये और MB (Multibacillary) श्रेणी के मरीजों को कुल छह हजार की सहायता राशि प्रतिमाह 500 रुपये की दर से उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों की देखभाल, सुरक्षा और पुनर्वास की लेकर संवेदनशीलता के साथ सतत प्रयास किया जा रहा हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...