BreakingJharkhand

लातेहार में जंगली हाथियों का कहर, झोपड़ी में सो रहे युवक को पटक कर मार डाला

Share
Share
Khabar365news

लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तासू गांव में शुक्रवार सुबह जंगली हाथियों ने भारी उत्पात मचाया। हाथियों के एक झुंड ने गांव के एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी जान ले ली। मृतक की पहचान 40 वर्षीय विनय भुइयां के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, विनय अपनी पत्नी ननकी देवी के साथ सड़क किनारे एक सरकारी आवास का निर्माण करा रहे थे। निर्माण स्थल के पास ही उन्होंने अस्थायी रूप से एक झोपड़ी बनाई थी, जहां वह सो रहे थे। इसी दौरान करीब 12 से 13 जंगली हाथियों का झुंड वहां आ धमका और झोपड़ी को तोड़ते हुए विनय को सूंड में लपेटकर कुछ दूर फेंक दिया। इस हमले में विनय की कमर गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल अवस्था में उन्हें तुरंत इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के रेंजर नंदकुमार महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी को तत्काल राहत स्वरूप 40 हजार रुपये की सहायता राशि दी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें और 60 हजार रुपये तथा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद तीन लाख रुपये का मुआवजा देने की बात कही गई है।

रेंजर नंदकुमार महतो ने यह भी जानकारी दी कि मृतक विनय झोपड़ी में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचता था। संभावना है कि शराब की गंध से आकर्षित होकर हाथियों का झुंड वहां पहुंचा था। फिलहाल वन विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

परिमल नाथवानी को मिला बीजेपी का समर्थन, भाजपा नहीं देगी उम्मीदवार

Khabar365newsराज्यसभा चुनाव में भाजपा ने यू टर्न लेते हुए अपना प्रत्याशी नहीं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

Khabar365newsसिमडेगा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

MMCH में HIV संक्रमित प्रसूता मिलने से हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर के एमएमससीएच अस्पताल में प्रसूता के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का...

HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...