Home Breaking मानसून सत्र : कार्यमंत्रणा समिति में कांग्रेस को पदेन सदस्य नहीं बनाये जाने पर प्रदीप यादव ने जताई आपत्ति
BreakingJharkhand

मानसून सत्र : कार्यमंत्रणा समिति में कांग्रेस को पदेन सदस्य नहीं बनाये जाने पर प्रदीप यादव ने जताई आपत्ति

Share
Share

कार्यमंत्रणा समिति में कांग्रेस को पदेन सदस्य नहीं बनाया गया। कांग्रेस के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये जाने की घोषणा स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने की। इनके साथ पूरी समिति में शामिल पदेन सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य के नाम की घोषणा हुई। जिसपर प्रदीप यादव ने व्यवस्था के तहत सवाल उठाया। यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदन के अंदर तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है. कांग्रेस पार्टी के नेता विधायक दल को पदेन सदस्य बनाना चाहिए। जिसपर स्पीकर ने कहा कि इसे दिखवा लेते हैं. जिसके बाद प्रदीप यादव अपनी जगह पर बैठ गए।

सदन में कार्यमंत्रणा समिति की भूमिका
सदन की कार्यवाही में कार्य मंत्रणा समिति की भूमिका अहम होती है। ये वो समिति होती है जो सदन कार्यवाही के दौरान गतिरोध को दूर करने में अपनी भूमिका निभाती है। इसकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होती है इसे आप इससे भी समझ सकते हैं कि अगर सदन आहूत होने के बाद कार्यदिवस में बदलाव करना हो या किसी विशेष परिस्थिति में सदन में किसी विषय पर चर्चा करना हो तो इस समिति के सदस्यों की सहमति जरूरी होती है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRamgahRamgarhआस्था

कार्तिक पूर्णिमा पर किला मंदिर में 63वें महायज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा पर रामगढ़ किला मंदिर में गूंजा जयकारा, 63वें महायज्ञ की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गढ़वा की सरस्वती नदी में मिला 25 वर्षीय युवक का शव,

गढ़वा में सरस्वती नदी से एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने...