Home jamshedpur झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन फिसल कर गिरने से गंभीर रूप से हुए घायल, जमशेदपुर अस्पताल में कराया भर्ती
jamshedpurJharkhandRanchi

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन फिसल कर गिरने से गंभीर रूप से हुए घायल, जमशेदपुर अस्पताल में कराया भर्ती

Share
Share

झारखण्ड के शिक्षा मंत्री रामदास फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्री बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े।इससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।वहीं झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसे लेकर पोस्ट किया है और मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।इरफान अंसारी ने बताया कि बाथरूम में गिरने से शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया जा रहा है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बारिश से रांची के कुम्हारों की परेशानी बढ़ी, त्योहारों की तैयारी प्रभावित

रांची: लगातार हो रही बारिश ने राजधानी रांची के कुम्हारों की मुश्किलें...

ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...