झारखंडधनबादब्रेकिंग

चोरों ने उड़ाए 3 लाख नकद सहित 20 लाख के गहने, घटना के वक्त घर से बाहर था परिवार

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद में चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के भूली ओपी क्षेत्र के अमन सोसाइटी गेट नंबर तीन स्थित बंद मोहम्मद अली जिन्ना के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने 3 लाख रुपए नकद और करीब 20 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए। मामले को लेकर परिवार के मुखिया ने भूली ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में मो अली जिन्ना ने बताया है कि दो अगस्त को वे अपना इलाज कराने परिवार के साथ मध्य प्रदेश बैतूल गये थे। और वाहन से ट्रेन से लौट रहे थे। इसी क्रम में नौ अगस्त की रात में पड़ोसियों ने फोन पर घर का गेट खुला होने की सूचना दी। रविवार की सुबह जब घर पहुंचे तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। 

पीड़ित ने आगे बताया कि जब अंदर कमरें गया तो देखा कि अलमारी व कबड का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे तीन लाख रुपये नकद सहित सोने का मंगलसूत्र तीन भर, सोने का गला का हार दो भर, चार जोड़ी सोने की कानबाली चार भर, तीन पीस सोने की चेन दो भर, 10 पीस सोने की अंगूठी 70 ग्राम, एक जोड़ा सोने का कान का झुमका दो भर, एक पीस सोने का मांगटिका 10 ग्राम, एक पीस सोने की नथिया आठ ग्राम, चार जोड़ा सोने का टॉप्स 20 ग्राम, सोने की कान का रिंग चार पीस 24 ग्राम, तीन पीस सोने का लॉकेट 45 ग्राम, चार जोड़ी चांदी की पायल, तीन पीस चांदी की चेन तथा चार पीस चांदी के रिंग गायब थे। 

मो अली जिन्ना ने बताया कि वे मछली सप्लाई में मुंशी का काम करते हैं। इस घटना की सुचना भूली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं जिन्ना की पत्नी सबिला परवीन ने बताया कि उन्होंने ये गहने बेटी की शादी के लिए बनवा कर रखे थे, जो चोर लेकर भाग गए। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जरमुंडी विधायक समेत 9 पर FIR, कुक की मौत से मचा हड़कंप

Khabar365newsदुमका। जरमुंडी से भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर के कुक सोनू राउत की...

BreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

अनंत सिंह बोले- छात्रों को पीटना गलत, निशांत बन सकते हैं अच्छे CM

Khabar365newsपटना। जदयू विधायक अनंत सिंह ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन सख्त,

Khabar365newsरांची। विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद के...

Breakingझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL में करीब 300 OMR शीट पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान करीब 300...