Home हजारीबाग भारतीय जीवन बीमा जीवन ज्योति कार्यालय के सभागार में आमसभा का किया गया आयोजन
हजारीबाग

भारतीय जीवन बीमा जीवन ज्योति कार्यालय के सभागार में आमसभा का किया गया आयोजन

Share
Share

संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने का लिया गया निर्णय

हज़ारीबाग़ – रविवार को भारतीय जीवन बीमा जीवन ज्योति कार्यालय के सभागार में आमसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनिल कुमार सिन्हा (प्रकाश) ने किया।जिसमें संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें उपस्थित अभिकर्ताओं ने अपने – अपने विचारों को रखे। संगठन में पूर्व घटित घटनाओं के संदर्भ में लोगों का व्यापक आक्रोश व्यक्त किया गया। वहीं सदस्यों ने अपना सदस्यता शुल्क सहयोग के रूप में जमा किया। इस अवसर पर जीएसटी पर लोगों का भ्रम कैसे दूर हो, इस पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही 22 तारीख तक प्रतीक्षा करने को कहा गया।सभी अभिकर्ताओं को अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान भी किया गया, ताकि आने वाले समय में शाखा में होने वाले समस्याओं का निराकरण किया जा सके। लियाफी के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डे ने आय – व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मंच संचालक दिलचंद महतो ने किया। वहीं इस बैठक में सचिव उमेश तिवारी , उपाध्यक्ष – मनोज कुमार रंजन , सह कोषाध्यक्ष – सचिन कुमार एवं विनोद प्रसाद साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही अन्य कई अभिकर्ताओं ने इस बैठक में भाग लिया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles