झारखंडब्रेकिंगरांची

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को देर रात उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर – 7005758247 से जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने बेहद सख्त लहजे में कहा, “तुम बस इंतजार करो… तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे!”

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब मंत्री अंसारी बोकारो में मौजूद थे। कॉल की जानकारी डॉ इरफ़ान ने पुलिस को दी। इस धमकी भरी कॉल के बाद, पूरे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं पुलिस ने बताया है कि धमकी देने वाले का पता लगाने के लिए कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच की जा रही है। मंत्री इरफ़ान अंसारी की सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। यह पहली बार नहीं है जब किसी मंत्री को इस तरह की धमकी मिली हो। इसके पहले भी कई मंत्रियों को इस तरह की धमकी दी जा चुकी है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...