झारखंडब्रेकिंग

JSSC के संशोधित रिजल्ट पर विवाद गहराया, हाईकोर्ट में पहुंचा मामला

Share
Share
Khabar365news

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 07.09.2025 को जारी कक्षा 1 से 5 शिक्षक भर्ती का संशोधित परिणाम अब विवादों में घिर गया है। इस नए परिणाम के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी, जो पहले 12.08.2025 के परिणाम में चयनित थे, अब बाहर कर दिए गए हैं। इस मामले को लेकर अधिवक्ता चंचल जैन के माध्यम से याचिकाकर्ता सुदामा कुमार ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

याचिका में कहा गया है कि आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश Govt. of NCT of Delhi & Others v. Pradeep Kumar & Others (Civil Appeal No. 8259 of 2019) का हवाला देते हुए याचिकाकर्ता को संशोधित परिणाम से बाहर कर दिया।

याचिकाकर्ता का तर्क है कि उन्होंने JTET में किसी भी प्रकार की छूट का लाभ नहीं लिया है और 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने BC-II आरक्षित वर्ग के अंतिम चयनित अभ्यर्थी से भी अधिक अंक हासिल किए हैं। इसके बावजूद, उन्हें न तो आरक्षित श्रेणी और न ही अनारक्षित श्रेणी में स्थान दिया गया और परिणाम से बाहर कर दिया गया। याचिका में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश उन अभ्यर्थियों पर लागू नहीं होता जिन्होंने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसलिए आयोग का यह निर्णय पूरी तरह अनुचित एवं अन्यायपूर्ण है। इस मामले मैं जल्द सुनवाई होने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम,

Khabar365newsगुमला। विश्व शांति दिवस के अवसर पर गुमला के गांधी पार्क में...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में 18 माह के बच्चे की मौत, इलाज पर सवाल

Khabar365newsचतरा। मयूरहंड थाना क्षेत्र में इलाज के बाद 18 माह के बच्चे...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

JSSC-JPSC धांधली पर बिफरे बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग तेज

Khabar365newsगिरिडीह। JSSC-CGL और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल, तीन घायल

Khabar365newsजमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के...