झारखंडब्रेकिंग

सीयूजे में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत, कुलपति ने पौधारोपण कर सभी को दिलायी शपथ

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम सीयूजे के एक भारत श्रेष्ठ भारत, एनसीसी, एनएसएस और स्पोर्ट्स विंग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कई कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कुलपति, प्रो. क्षिति भूषण दास ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और अपने आसपास सफाई रखने के लिए शपथ पर हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।

कुलपति ने सभी से आह्वान किया कि वे अपने घर, पड़ोस, हॉस्टल, कार्य स्थल और हर जगह को स्वच्छ रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में कुलपति ने अशोक का पौधारोपण किया और सभी को स्वच्छता को लेकर सचेत रहने को कहा। कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थी, शिक्षेत्तर कर्मचारी और प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी लिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

परिमल नाथवानी को मिला बीजेपी का समर्थन, भाजपा नहीं देगी उम्मीदवार

Khabar365newsराज्यसभा चुनाव में भाजपा ने यू टर्न लेते हुए अपना प्रत्याशी नहीं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

Khabar365newsसिमडेगा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

MMCH में HIV संक्रमित प्रसूता मिलने से हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर के एमएमससीएच अस्पताल में प्रसूता के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का...

BreakingJharkhandRamgahझारखंडब्रेकिंग

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsरामगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड दौरे...