झारखंडब्रेकिंग

CUJ में ‘कर्मयोगी’ कार्यक्रम का शुभारंभ, PM मोदी के ‘विजन’ से प्रेरित होकर कर्मचारी होंगे प्रशिक्षित

Share
Share
Khabar365news

सीयूजे में 9 दिनों के लिए कर्मयोगी वृहत स्तरीय जन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 9-17 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय कर्मयोगी के उद्देश्य के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन कुलपति, प्रो. क्षिति भूषण दास और कुलसचिव, के कोसल राव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कुलपति ने इस अवसर पर सभी से इस कार्यक्रम में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लेने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुसार एक सरकारी कर्मचारी के एक अच्छा जीवन जीते हुए देश के लिए काम करने के लिए कर्मयोगी बनने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि एक कर्मयोगी बनकर ही है हम देश को ऊंचाइयों तक लेकर जा सकते हैं। कार्यक्रम के प्रथम दिन 20 प्रोफेसरों को प्रशिक्षित किया गया। और आज कार्यक्रम के द्वितीय दिन 33 प्राध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक और मास्टर ट्रेनर डॉ बी बी मिश्रा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों को पांच चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसे भारत सरकार के द्वारा मॉनिटर किया जा रहा।

पांच चरणों के तहत कर्मयोगी कार्यक्रम क्या है
किसे कर्मयोगी कहेंगे; कर्मयोगी बनने के आंतरिक और बाह्य फायदे और खुशी का संचार; कैसे समय समय पर अपने कार्य के प्रति समर्पित होकर कर्मयोगी बने और एक कर्मयोगी बनकर कैसे देश के विकास में योगदान दें।

कार्यक्रम की सह समन्वयक और मास्टर ट्रेनर, डॉ प्रज्ञान पुष्पांजलि ने बताया कि इस 9 दिवसीय कार्यक्रम में चार दिन विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों और तीन दिन शिक्षेत्तर कर्मचारियों का प्रशिक्षण चलेगा। कार्यक्रम में अन्य मास्टर ट्रेनर, अब्दुल हलीम, उपकुलसचिव और डॉ भगवती देवी भी सभी सत्र में प्रशिक्षुओं को वीडियो ट्यूटोरियल के माध्यम से समझने में मदद किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा,

Khabar365newsगुमला जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में अधूरी सड़क से स्कूली बच्चे और मरीज परेशान

Khabar365newsगुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत हेसागुटु कल्हुटोली गांव में अधूरी सड़क...