मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “राष्ट्रीय युवा शक्ति” के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक आवास की मिट्टी भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी पहल पर 5 से 7 सितंबर तक नेमरा गांव (गुरुजी का पैतृक स्थान) से रांची तक पदयात्रा आयोजित की गई थी। इस यात्रा का उद्देश्य शिबू सोरेन के समाज सुधारक रूप, त्याग, समर्पण, नशा उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों को याद करना था।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि राज्य सरकार भारत सरकार से पहल कर दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित कराए। साथ ही रांची के कांके डैम या हटिया डैम के पास उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का भी अनुरोध किया। उनका कहना था कि यह निर्णय झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को सम्मान देगा।
मौके पर “राष्ट्रीय युवा शक्ति” के अध्यक्ष उत्तम यादव समेत दुर्गा चरण, सावन लिंडा, शैलेश नंद तिवारी, उमेश साहू, नितेश वर्मा, सोनू गुप्ता, रोहित यादव, आर्यन मेहता, रितेश गुप्ता, रंजन करमाली, प्रेम प्रतीक बमबारी, छोटू बेदीया, अनुराग तिर्की, आयुष गोप, प्रेम साहू, रामप्रवेश गुप्ता, निलेश महतो, आर्यन गुप्ता और विशाल साहू मौजूद थे।
Leave a comment