हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग:
कटकमसांडी थाना पुलिस ने शनिवार (14 सितंबर 2025) को रेलवे ओवरब्रिज के पास छापेमारी कर चतरा से हजारीबाग की ओर आ रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों की पहचान राजेश कुमार मेहता और अनुजे कुमार मेहता, दोनों ग्राम लुपंग, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 29 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। इसके बाद कटकमसांडी थाना कांड संख्या 196/25 दिनांक 14.09.25 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में धारा 317(5), 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग में 18 मई को होगा जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का राज्य स्तरीय महा सम्मेलन, तैयारी बैठक संपन्न

Khabar365newsहजारीबाग : जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार...

हजारीबाग

कटकमसांडी प्रखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र

Khabar365newsकटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड सभागार में सोमवार को जनगणना 2027...

हजारीबाग

हजारीबाग में कल 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, डेमोटांड और बड़कागांव फीडर से जुड़े क्षेत्रों में असर

Khabar365newsहजारीबाग के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।...