Hazaribaghझारखंडब्रेकिंगरांची

हजारीबाग होमगार्ड अभ्यर्थियों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की मांग

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग होमगार्ड विज्ञापन संख्या 01/2019 के तहत चयनित 1298 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपा।

यह ज्ञापन डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो के दिशा-निर्देश और हजारीबाग विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी (JLKM) उदय मेहता के नेतृत्व में सौंपा गया। उदय मेहता ने राज्यपाल को बताया कि नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले 114 दिनों से धरना दे रहे हैं, हजारीबाग से रांची तक पैदल मार्च किया गया, भिक्षाटन और नगर भ्रमण जैसे कई आंदोलनों के बावजूद सरकार से केवल आश्वासन ही मिला है।

राज्यपाल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से बातचीत कर नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर JLKM के केंद्रीय महासचिव उदय मेहता के साथ हजारीबाग नवनियुक्त होमगार्ड संघ के अध्यक्ष रंकज सिंह, सचिव जीतू मेहता, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, दीपक मेहता, सुधीर कुमार समेत कई अभ्यर्थी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सहायक आचार्यों को मिलेगा बकाया वेतन

Khabar365news झारखंड के नवनियुक्त सहायक आचार्यों के लिए राहत भरी खबर है।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MOU को लेकर भाजपा का आरोप

Khabar365newsरांची। निवेश समझौतों (MOU) को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मेदिनीनगर में आधे घंटे तक मचा हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर। पलामू के मेदिनीनगर में एक आवारा कुत्ते ने आधे घंटे के...