ब्रेकिंग

CPM के वरिष्ठ नेता ‘इकबाल दा’ का निधन, 3 दिनों तक झुका रहेगा पार्टी कार्यालय का झंडा

Share
Share
Khabar365news

सीपीएम के वरिष्ठ नेता कामरेड इकबाल दा का आज निधन हो गया। उनकी मौत से पूरी पार्टी में शोक की लहर फ़ैल गई है। संताल परगना के पाकुड़ – साहेबगंज जिले में ‘मास्टर’ के नाम से विख्यात कोमरेड इकबाल दा एक अद्भुत व्यक्तित्व के लोकप्रिय नेता थे।उनका सरल स्वभाव और किसी के भी मुसीबत में मदद के लिए तत्पर हो जाना उनकी दिनचर्या में शामिल रहता था।

अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत उन्होंने  मेहनतकशों के संगठनकर्ता के रुप में की और बाद में वे उस क्षेत्र के एक प्रमुख ट्रेड यूनियन नेता के रूप में स्थापित हुए। उन्होंने परिवहन, बीड़ी, मैरी गोल्ड रेलवे के ठेका कामगारों समेत विभिन्न प्रकार के मजदूरों को सीटू में संगठित करने का काम किया। साल 1979 में  वे सीपीएम के सदस्य बने। वे दो बार पाकुड़ विधानसभा से पार्टी के प्रत्याशी भी रहे थे। वर्तमान में वे भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिवमंडल सदस्य  तथा सीटू के राज्य उपाध्यक्ष थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...