हजारीबाग

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत एच.ज़ेड.बी. आरोग्यम अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Share
Share
Khabar365news

महिलाओं व बच्चों के लिए नि:शुल्क जांच, दवा वितरण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

आरोग्यम अस्पताल को राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनने पर गर्व : हर्ष अजमेरा

स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव है : जया सिंह

हजारीबाग: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ऐतिहासिक पहल स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत एच.ज़ेड.बी. आरोग्यम अस्पताल में बुधवार को विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में इस अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाना है। आरोग्यम अस्पताल में लगे इस शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्त्री रोग और बाल रोग से जुड़ी समस्याओं की जांच की। महिलाओं के लिए हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई, वहीं बच्चों के लिए पोषण संबंधी जांच और परामर्श की व्यवस्था की गई। शिविर में आने वाले प्रत्येक मरीज को नि:शुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं और अभिभावकों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि इस अभियान का मकसद सिर्फ बीमारियों का उपचार नहीं बल्कि महिलाओं और बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और उन्हें जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव है और जब परिवार सशक्त होगा तभी समाज और राष्ट्र मजबूत बन पाएगा। अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान वास्तव में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने वाला कदम है। आरोग्यम अस्पताल को इस राष्ट्रीय पहल का हिस्सा बनकर गर्व है। उन्होंने कहा कि अस्पताल लगातार ऐसी गतिविधियों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध है। शिविर में महिलाओं और बच्चों के साथ-साथ उनके परिजन भी पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। दिनभर चले इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए और आरोग्यम अस्पताल की इस पहल की सराहना की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग का मिला सम्मान, बिट्टू कुमार रजक बने पेलावल ओपी के नए थाना प्रभारी

Khabar365newsहजारीबाग जिले के महत्वपूर्ण पेलावल ओपी में नए थाना प्रभारी के रूप...

हजारीबाग

गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता लाई रंग, वर्षों पुराने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के गिद्दी थाना में थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व...

हजारीबाग

CEIR पोर्टल से मिली सफलता: लोहसिंघना पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल बरामद कर मालिक को सौंपा

Khabar365news हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार आमजन की गुम हुई संपत्ति...

हजारीबाग

गुम हुआ मोबाइल लौटा, चेहरे पर लौटी मुस्कान — मुफस्सिल थाना पुलिस की तत्परता ने जीता भरोसा

Khabar365newsहजारीबाग। आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने...