झारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड बनेगा IT हब : रांची में खुलेंगे गूगल, विप्रो और टीसीएस के ऑफिस

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची में अब गूगल, विप्रो और टीसीएस जैसी विश्व की टॉप टेक कंपनियों के कॉर्पोरेट ऑफिस जल्द ही खोलने की तैयारी चल रही है। जिसके लिए 100 एकड़ जमीन का इस्तेमाल किया जायेगा। वहीं इन्फोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार इंफोसिस, टेक महिंद्रा आदि से भी बातचीत चल रही है। सरकार का लक्ष्य है कि रांची को भी, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों की तरह एक आईटी हब बनाया जाए।

आईटी सेक्टर के इस विस्तार से अगले पाँच सालों में 50 हजार से ज़्यादा युवाओं को सीधा रोजगार मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा। इससे होटल, ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट जैसे सेक्टरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
बता दें कि सरकार ने आईटी पॉलिसी-2025 भी लागू की है, जिसके तहत आइटी कंपनियों को निवेश के लिए टैक्स में छूट और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी। इसके अलावा, युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग देने पर भी ध्यान दिया जायेगा।

अमेरिका की H-1B वीज़ा नीति में बदलाव से भारत का आईटी उद्योग प्रभावित हो सकता है। बता दें कि बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक H-1B वीज़ा पर अमेरिका में काम करते हैं। नई नीतियों के कारण कंपनियों को सालाना करोड़ों डॉलर का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है, जिससे वे H-1B वीज़ा पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए मजबूर होंगी।

इस बदलाव के कारण, भारतीय और अमेरिकी टेक कंपनियाँ अपने काम को भारत के टियर-2 शहरों में स्थानांतरित कर सकती हैं। रांची और जमशेदपुर जैसे शहर इन कंपनियों के लिए नए केंद्र बन सकते हैं। इससे राज्य की अर्थव्यावस्था को भी बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को भी नये अवसर मिलेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम,

Khabar365newsगुमला। विश्व शांति दिवस के अवसर पर गुमला के गांधी पार्क में...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में 18 माह के बच्चे की मौत, इलाज पर सवाल

Khabar365newsचतरा। मयूरहंड थाना क्षेत्र में इलाज के बाद 18 माह के बच्चे...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

JSSC-JPSC धांधली पर बिफरे बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग तेज

Khabar365newsगिरिडीह। JSSC-CGL और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल, तीन घायल

Khabar365newsजमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के...